Breaking News

News Sukma :: निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत होगा दाखिला, 25 प्रतिशत सीट आरक्षित:

post

सुकमा। शिक्षा के अधिकार के धारा 12 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूलों में प्रारंभिक कक्षा में 25 प्रतिशत सीट (गराबी रेखा के नीचे) परिवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनाथ, दिव्यांग, एचआईव्ही पॉजीटिव तथा विपरीत लिंग के लोगों के लिए आरक्षित रखी गई है।

जिसमें सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन प्रथम चरण में 17 मार्च 2022 से 15 मई 2022 तथा द्वितीय चरण में 1 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। जिला सुकमा अंतर्गत संचालित 17 निजी शालाओं में दाखिला की प्रक्रिया को सम्पन्न करने के लिए प्राचार्यों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दायित्व सौंपा गया है।    प्रवेश के लिए इच्छुक बच्चों के माता-पिता व अभिभावक 17 मार्च 2022 से जन सेवा केन्द्र, इन्टरनेट कैफे, या किसी भी नागरिक सहयोगी संस्था, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, नोडल, प्राचार्य के माध्यम से http://eduportal.cg.nic.in/…/studentRegistration.aspx पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र या अभिभावक जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र जैसे बीपीएल सर्वे सूची या जाति प्रमाण पत्र या मेडिकल प्रमाण पत्र आदि आवेदन करने के पूर्व तैयार कर अपने पास रखें। अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा कार्यालय सुकमा में शाखा लिपिक से संपर्क किया जा सकता हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner