रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय
ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता के प्रति विनम्र
आभार व्यक्त किया। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पार्टी के समर्पित
कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी
प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक
तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर तंज कसा है। विष्णुदेव
साय ने कहा कि यूपी में कांग्रेस के राहुल, प्रियंका और गुलाम का गुब्बारा
फूट गया। मोदी का नाम, योगी का काम उत्तर प्रदेश में भरपूर असर कर गया और
जनता ने बड़बोलों का काम तमाम कर दिया।
कहा, कुर्सी बचाने के लिए प्रियंका से मांगी थी यूपी की जिम्मेदारी
प्रदेश
भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रियंका से यूपी चुनाव की जिम्मेदारी
मांगी थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के संसाधन यूपी में झोंक दिए। यहां से हर तरह
से वसूली करके चुनाव फंड का इंतजाम किया। छत्तीसगढ़ के हितों और किसानों सहित आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर यूपी में
डेरा डाल कर प्रियंका के ओएसडी की भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ माडल के नाम पर
राहुल से झूठ परोसवाने में अपनी महारत का परिचय दिया और यहां आकर ऐसे ऐसे
दावे किए कि जैसे यूपी में उनका माडल कांग्रेस को सत्ता में ला ही देगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की झूठ फरेब की राजनीति को यूपी की जनता ने आइना
दिखा दिया है। भाजपा को औकात दिखाने का दुस्साहस करने वाले को अब अपनी औकात
पता चल गई है।

Journalist खबरीलाल