Breaking News

News Koriya (Shreekant Jaiswal) :: 9 बार स्वर्ण पदक विजेता, युवा कवयित्री अलीशा का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में किया गया सम्मान:

post

जिला ब्यूरो श्रीकांत जायसवाल  बैकुठपुर 

बैकुंठपुर/ जिले की गौरव महज 24 की उम्र और कारनामे बड़े बड़े। हम बात कर रहे है चिरमिरी में जन्मी और बैकुंठपुर में निवासरत अलीशा शेख की जो एक नेशनल पावरलिफ्टिंगर है और इस खेल में 09 स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। इसके साथ ही साहित्य के क्षेत्र में कई राज्यों एवम देश के सम्मान और गौरव अलंकरण प्राप्त कर चुकी है। 

विदित हो कि सुश्री अलीशा शेख मिस कोरिया आइकॉन 2022 भी जीत चुकी है। इन्होंने विगत वर्षों 2017–18 में बतौर उदघोषक आकाशवाणी बिलासपुर में अपनी सेवा दी है। साहित्य के क्षेत्र में हिंदी के ऊपर चलने वाले मां भारती आबाद कविता पाठ के लिए वर्ड रिकॉर्ड ऑफ लंदन में इनका नाम दर्ज है, इन्होंने युवा उत्सव में जज की भूमिका निभाई है, दो बार युवा सांसद में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है ,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुकी है तो वही नृत्य की शास्त्रीय विधा में राज्य स्तर पर प्रथम रही है, फोटोग्राफी कलाकारी, चित्रकारी  में भी इन्होंने अपना लोहा मनवाया है ।

गौरतलब है कि सुश्री शेख को महिला एवम बाल विकास विभाग एवम शिक्षा विभाग  द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश विदेश में जिले का नाम रौशन करने हेतु सम्मानित किया गया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक ने भी जमकर तारीफ करते हुए इसी तरह कोरिया का नाम रोशन करने की बात कही।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner