Breaking News

news raipur:: जयस्‍तंभ चौक पर लगी दो एलईडी स्‍क्रीन को तोड़ा एक गिरफ्तार:

post

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार देर
रात जयस्तंभ चौक पर लगी एलईडी स्‍क्रीन को एक मानसिक रूप से विक्षिप्‍त ने
नशे में नुकसान पहुंचाया। मौदहापारा थाना पुलिस ने आरोपिता सारंगढ़ निवासी
को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक देर रात गुस्से में आकर आरोपित
ने जयस्‍तंभ चौक पर लगी दो एलईडी को तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान
पहुंचाया। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल उसको पकड़ कर थाना लाया गया।

पूछताछ
में उसने अपना नाम लखन बिंझवार निवासी पाकलडीह थाना सारंगढ़ का होना
बताया। बहरहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मौदहापारा थाना में लोक संपत्ति को
नुकसान पहुंचाने संबंधी अधिनियम की धारा-3 और आइपीसी की धारा 427 के तहत
मामला दर्ज किया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner