Breaking News

news Jashpurnagar:: मितानीन प्रशिक्षण में आरोपित ने बसुली से किया हमला,तीन महिलाएं घायल:

post

 जशपुरनगर। मितानीन प्रशिक्षण कार्यक्रम में घुस कर शराब के नशे में
धुत्त ग्रामीण ने महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में दो मितानीन महिलाएं
घायल हो गई है। घटना जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बगिया गांव की है।
घायल मितानीन श्रीमती करलीना कुजूर ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है
कि बगिया के बालक आश्रम में 6 दिवसीय मितानीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
किया गया था। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद,कांसाबेल के पांच
पंचायतों से प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आई महिलाएं छोटा स्पीकर में
गाना चला कर,नाच रही थी। इसी दौरान आरोपित एमदान तिग्गा हाथ में बसुली,एक
धारदार हथियार लेकर आश्रम का दीवार फांदकर अंदर घुस आया। आश्रम के चौकीदार
ने आरोपित को अंदर घुसते देेख,आश्रम का चौकीदार सीताराम चौहान ने शोर
मचाया। उसकी आवाज सुनकर घायल मितानीन करलीना कुजूर बाहर निकली। इसी दौरान
हाथ में बसुली लिए हुए आरोपित उसके सामने आ गया और आश्रम में चल रहे नाच
गाने में आपत्ति जताते हुए गाली गलौच करने लगा। मौके पर मौजूद महिलाओं ने
गाली ना देने की सलाह दी तो भड़कते हुए आरोपित ने महिलाओं पर हमला कर दिया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner