रायपुर। भाजपा नेताओं ने आज कांग्रेस सरकार पर कई आरोप
लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नवीन
मार्कंडेय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह बातें कही। रायपुर
एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने
कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रदेश में 15 वर्ष जनता की सेवा की है,
परंतु शासकीय मशीनरी व पुलिस का जैसा दुरुपयोग यह कांग्रेस सरकार कर रही है। आज तक विपक्ष ने या जनता ने कभी ऐसा वातावरण नहीं देखा। प्रदेश
में विभिन्न अवसरों पर यह देखा गया है वर्तमान पुलिस, कांग्रेसी शासन के
लठैत के समान कार्य कर रही है। व्यवस्था को समझना पड़ेगा कि सत्ता चिरस्थाई
नहीं है। उन्हें सत्ता से आदेश लेकर परंतु निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए।
विगत 3 वर्षों से जब से कांग्रेस की सरकार आई है अगर पुलिस की
कार्यप्रणाली देखी जाए तो वह एक तरफा ही ज्यादा नजर आती है।

Journalist खबरीलाल