Breaking News

चीजों से करें तैयार हेयर स्पा क्रीम, बाल दिखेंगे सिल्‍की और शाइनी:

post

बाल महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए महिलाएं अपने
बालों को स्टाइल करने के लिए डिफरेंट तरह के स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल
करती हैं। क्योंकि कुछ महिलाओं के बाल इतने खराब होते हैं कि उन्हें
स्ट्रेट करने के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करना पड़ता है।लेकिन
रोज-रोज हेयर स्ट्रेटनर का उपयोग करने से बाल खराब होने लगते हैं और बालों
का सारा पोषण उड़ जाता है। 

कुछ समय बाद बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इसलिए महिलाएं बालों
का पोषण बरकरार रखने के लिए हेयर स्पा करवाने पार्लर जाती हैं, लेकिन कई
महिलाएं हर बार पार्लर जाकर हेयर स्पा नहीं करवा सकती हैं। इसलिए महिलाएं
घर पर हेयर स्पा करना पसंद करती हैं। रोज पार्लर जाना हर महिलाएं के लिए
संभव नहीं होता है। अगर आप भी बाहर जाकर हेयर स्पा नहीं करवाना चाहती, तो
आप किचन में मौजूद सामग्री से स्पा क्रीम तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए
जानते हैं। 

सामग्री 

Curd hair spa cream

  • 1 कप- दही
  • 1/2 कप- गाय का दूध 
  • 2 चम्मच- शहद
  • 1- अंडा
  • 1 चम्मच- जैतून का तेल 

बनाने का तरीका

  • आप घर पर हेयर स्पा क्रीम तैयार कर सकती हैं लेकिन इसके लिए आपको सभी सामग्री फ्रेश लेनी होगी। 
  • इसके लिए सबसे पहले आप एक बाउल में दही निकाल लें और अच्छी तरह से फेंट लें। 
  • अब इसमें गाय का दूध, शहद, अंडा बाउल में निकाल लें।  
  • फिर सभी सामग्री को आप अच्छी तरह से मिला लें और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। 
  • अब इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल डाल दें और मिला लें। 
  • बस आपकी हेयर स्पा क्रीम तैयार है अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इस्तेमाल करने का तरीका 

How to use homemade hair spa cream

  • इस क्रीम को इस्तेमाल करने से पहले आप अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें।
  • इसके बाद इसे सुखा लें और फिर क्रीम अपने बालों पर लगाएं। (होममेड हेयर पैक)
  • क्रीम लगाने के लिए आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से एक बाउल में निकाल लें।
  • फिर इसे ब्रश की मदद से अपने बालों में लगा लें और 30 मिनट के बाद धो लें।

क्रीम लगाने के फायदे

Benefits of hair spa cream

आपके बालों के लिए ये क्रीम फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि इसमें
इस्तेमाल की जाने वाली तमाम सामग्री पूरी तरह से नैचुरल है और इसके कोई
साइड इफेक्ट्स भी नहीं है। लेकिन आपके इसका इस्तेमाल करने से कई तरह के लाभ
मिल सकते हैं, आइए जानते हैं। 

  • दही बालों पर लगाने से न सिर्फ आपको रूखी से छुटकारा मिलेगा बल्कि
    हेयर सॉफ्ट भी हो जाएंगे। क्योंकि दही में अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक,
    एंटीफंगल जैसे गुण पाए जाते हैं।  
  • अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल में इंफेक्शन न हो तो आपके लिए यह क्रीम
    मददगार साबित हो सकती हैं। क्योंकि इसमें इस्तेमाल किए जाने वाला जैतून का
    तेल में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। 
  • यह क्रीम दोमुंहे बाल की समस्या, हेयर फॉल जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करेगी। साथ ही, यह क्रीम घुंघराले बालों को सीधा करने के लिए बहुत उपयोगी है। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner