Breaking News

मक्खियों को घर से भगाने का रामबाण इलाज हैं ये नुस्खे:

post

अगर आप घर के खिड़की दरवाजे खुले रखते हैं
तो मक्खियां बड़े मौज से आपकी मेहमान बनकर आ जाती हैं. खासकर जिन घरों में
छोटे बच्चे होते हैं वहां दिन में दस बार दरवाजे खुलते और बंद होते हैं.
ऐसे में मक्खियां (House Flies) दुनियाभर की गंदगी आपको बीमार करने के लिए
अपने साथ लेकर आती हैं. अगर बीमारी का खतरा ना भी देखें तो इनकी भिन-भिन
चैन से सोने-बैठने नहीं देती.  अगर आप भी मक्खियों से परेशान हो चुके हैं
तो कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Home Remedies) भी हैं जो आपके घर से इन मक्खियों
को भागने पर मजबूर कर देंगे.

मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

एपल साइडर विनिगर  

एक
गिलास में एपल साइडर विनिगर  यानी सेब का सिरका लें
और उसमें डिश सोप की कुछ बूंदें मिला लें. अब किचन में इस्तेमाल होने वाले
प्लास्टिक रैप को लेकर इस गिलास को ढक दें और गिलास पर प्लास्टिक रैप को
रबड़ लगाकर टाइट कर लें. इसके बाद एक टूथपिक लेकर गिलास के मुंह पर लगे
प्लास्टिक रैप पर जगह-जगह छेद कर दें. मक्खियों वाली जगह पर इसे रखें. जैसे
ही मक्खियां इस गिलास पर आएंगी या अंदर जाने की कोशिश करेंगी तो डिश सोप
के कारण बाहर नहीं निकल पाएंगी और अंदर ही डूबने लगेंगी. 

नमक का पानी 

एक
गिलास पानी में 2 चम्मच भरकर नमक लीजिए और अच्छे से मिला लीजिए. अब इस
पानी को एक स्प्रे बोतल में भरिए और मक्खियों पर छिड़किए. यह
मक्खियों को भगाने के लिए बेहद अच्छा है. 

पुदीना और तुलसी 

मक्खियों
को भगाने के लिए पुदीना और तुलसी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप इन
दोनों का पाउडर या पेस्ट बनाकर पानी में मिला सकते हैं. इस पानी को
मक्खियों पर स्प्रे करें. यह कीटनाशक की तरह असर दिखाता है. 

दूध और काली मिर्च 

इस
नुस्खे को तैयार करने के लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच काली मिर्च और 3 चम्मच चीनी मिला लें. जहां भी मक्खियां सबसे ज्यादा घूमती
हैं वहां इस दूध को रखें. मक्खियां इसकी तरफ आकर्षित होंगी लेकिन जल्द ही
इससे चिपक कर डूब जाएंगी. 

वीनस फ्लाईट्रैप 

यह एक कार्निवोरस पौधा है जो कीड़े-मकौड़े खाता है. वीनस
फ्लाईट्रैप पौधे को घर के बाहर या अंदर 1-2 कोनों पर लगा दें. इन पौधों का
मुंह खुला रहता है और जैसे ही मक्खी इनपर आकर बैठती है तो ये उसे दबोच लेते
हैं.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner