Breaking News

News Raipur Police :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने मीटिंग लेकर दिए थाना प्रभारियों को निर्देश:

post

भीड़ वाली जगहों में शाम को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश।त्योहार मनाने के साथ साथ लोगों को असुविधा भी ना हो,ये भी ध्यान रखे पुलिस। गणेश झांकी से पहले गुंडे तत्वों पर कार्यवाही के निर्देश।

आज दिनांक 30.08.2022 को रात्रि 10 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सिविल लाईन स्थित सी/4 के सभाकक्ष में रायपुर ज़िले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों व गणेश चतुर्थी के मद्देनजर गुण्डा/बदमाशों/अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाते हुए कार्यवाही करने के साथ ही कानून व्यवस्था ड्यूटी को मुस्तैदी पूर्वक करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही लंबित गंभीर अपराधों के प्रकरणों में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करते हुए प्रकरण के निकाल करने के भी निर्देश दिये गये। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन को साईबर संबंधी अपराधों का शिकार होने से बचने हेतु शहर के प्रमुख गणेश पण्डालों में साईबर अपराध से बचाव के मैसेज वाले पोस्टर एवं बैनर लगवाने के भी निर्देश दिये गये है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner