Breaking News

तेज नजर के लिए बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, नहीं पड़ेगी चश्मा लगाने की जरूरत:

post

बच्चों के शरीर को हेल्दी रखने के लिए हम तमाम चीजें उनकी डाइट में
शामिल करते है। हेल्दी खाने से बच्चों का शरीर मजबूत बनता है और उनकी
इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। आजकल के बच्चे लंबे समय तक टीवी, मोबाइल
देखने लगते है और पोषण की कमी की वजह से बच्चों की आंखे कम उम्र में ही
कमजोर होने लगती है। इसके कारण से पेरेंट्स को ये बात काफी परेशान करती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों के खानपान में कुछ चीजों को शामिल करके
बच्चों की आंखे कमजोर होने से बचाई जा सकती है। आइए जानते है इन फूड्स के
बारे में जिन्हें बच्चों को खिलाने से आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकता
हैं। 

आंवला 

आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी
आंखों के रोशनी के लिए बहुत अच्छा होता है। बच्चों को नियमित आंवला खिलाने
से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है। बच्चों को आंवला देने के लिए आप
उन्हें मीठा मुरब्बा, आंवला कैंडी खिला सकती हैं या आंवला जूस बच्चों को
पीने के लिए दे सकती है।

शकरकंद

शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद में मौजूद
बीटा-कैरोटिन आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। शकरकंद में
भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है, जो आंखों के लिए
बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों को शकरकंद खिलाने के लिए आप उसकी चाट या उसे
उबाल कर दे सकती है।

गाजर

गाजर अधिकतर बच्चों को काफी पसंद होती है। गाजर में कार्बोहाइड्रेट,
फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन के आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते
हैं। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटिन और विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। बच्चों को गाजर खिलाने के लिए उन्हें सलाद की तरह , सूप में और सब्जी में डालकर खिलाई जा सकती हैं।

Foods to Help Maintain Childs Eyesight

टमाटर 

टमाटर अधिकतर बच्चों को खाना काफी पसंद होता है। टमाटर में मौजूद
विटामिन ए और विटामिन सी बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ उनकी
आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बच्चों को टमाटर खिलाने के लिए सलाद
की रूप में या फिर सूप भी बनाकर पिला सकते है। टमाटर खाने से बच्चे का
पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

एवोकाडो 

एवोकाडो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एवोकाडो में मौजूद
पोटेशियम, फोलेट, विटामिन ई, विटामिन सी , विटामिन ई और विटामिन ए आदि पाए
जाते हैं। एवोकाडो में विटामिन ए काफी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को
तेज करने में मदद करता है। एवोकाडो शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। जिससे बच्चों को मौसमी बीमारियां नही लग पाती। 

ये सभी चीजें बच्चों को आसानी से खिलाई जा सकती है। लेकिन बच्चों को
खिलाने से पहले ध्यान दें कि कहीं उनकी इन चीजों से एलर्जी न हो। अगर बच्चे
का कोई इलाज चल रहा है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन चीजों का सेवन शुरू
करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner