Breaking News

सैन्य शस्त्रों का हो रहा प्रदर्शन, मेड इन इंडिया उपकरण भी शामिल:

post

राजधानी दिल्ली में
गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो चुका है. इस बार का समारोह कई मायनों में अलग
है. इस बार पहली दफा गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी. पहले इसे
राजपथ के नाम से जाना जाता था. पहली बार कर्तव्य पथ परेड देखने के लिए
भारी मात्रा में लोग आए हैं. इस बार देश का 74 वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति
मुर्मू की अगुवाई में मनाया जाएगा. परेड में अग्निवीर जवान भी शामिल
होंगे.

अग्निवीर जवान भी परेड में शामिल:
देश के 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में छह अग्निवीर भी नौसेना के मार्च
करने वाले दल का हिस्सा होंगे. ये जवान देशभक्ति के जोश के साथ आज यानी
गुरुवार को कर्तव्य पथ पर रस्मी परेड में शामिल होंगे. गणतंत्र दिवस समारोह
का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. इस समारोह में मिस्र के
राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि होंगे. परेड के दौरान जिन सैन्य
शस्त्रों को प्रदर्शित किया जाएगा, उनमें मेड इन इंडिया उपकरण शामिल हैं
जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाते हैं.

कर्तव्य पथ पर शक्ति प्रदर्शन:
परेड में देश के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम और के-9
वज्र को भी प्रदर्शित किया जाएगा. इस बार के परेड में लेफ्टिनेंट कमांडर
दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविक शामिल होंगे. पहली बार मार्च करने
वाले दल में तीन महिलाएं और छह अग्निवीर भी शामिल हैं.  इसके बाद नौसेना
की झांकी होगी, जो ‘इंडियन नेवी- कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव एंड
फ्यूचर प्रूफ’ विषय पर आधारित है.  यह भारतीय नौसेना की बहु-आयामी
क्षमताओं, नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के तहत मुख्यत: स्वदेशी रूप से
डिजाइन किए गए और निर्मित किए गए उपकरणों को प्रदर्शित करेगा.

74वां गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली
बार कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण किया. जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गयी. इस
दौरान मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भी मौजूद रहे.
कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान मिस्र के सेना की एक टुकड़ी ने भी परेड किया.
पीएम मोदी ने भी ताली बजाकर मिस्र की सेना के परेड की हौसला अफजाई की.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner