Breaking News

रामचरित मानस जलाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग:

post

भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय
शक्ति चेतना पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर
प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख है
कि कुछ दिन पहले रामचरित मानस की प्रतियां जलाकर सनातन
धर्म का अपमान करने वाले और देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने की साजिश
करने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सख्त
कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि भारत आदिकाल से ही साधु संतों ऋषि-मुनियों
का देश रहा है। यहां का जन-जन भगवान श्री राम, भगवान श्रीकृष्ण और अपने
देवी-देवताओं पर गहरी आस्था रखते हैं। लेकिन बड़े खेद का विषय है कि
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर अभद्र
टिप्पणी की कार्यकर्ताओं ने रामचरित मानस को फाड़ा और जलाया। जिससे करोड़ों
हिंदू लोगों के आस्था को ठेस पहुंची है।

आपको बता दें कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक जनकल्याणकारी संगठन है, जो
पिछले 30 वर्षों से धर्म सम्राट योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के
निर्देशन में समाज को नशा मांस से मुक्त जातीयता छुआछूत और संप्रदायिकता
जैसी महामारियों से बचाने, समाज के लोगों को चरित्रवान, चेतनावान बनाने का
कार्य कर रही है। संगठन और पार्टी के लोगों ने इस अभद्र टिप्पणी और रामचरित
मानस को जलाने के संबंध में संज्ञान सौंपते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की
है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner