Breaking News
स्थानीय post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Monday ,February 13,2023

सीढ़ियों से गिरी दुल्हन बारात लेकर हाॅस्पिटल पहुंचा दूल्हा, अस्पताल में रचाई शादी :

post

कोटा में एक शादी इन दिनों चर्चा में है. दरअसल रविवार

को शादी के दौरान दुल्हन मधु राठौर अपने घर में सीढ़ियों से गिर गई. उन्हें

सिर में गंभीर चोट आई. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसकी

सूचना मिलते ही दूल्हा परिजन के साथ अस्पताल पहुंचे और वहीं शादी की रस्में

पूरी की. यह मामला राजस्थान का है. फिलहाल एसबीएस अस्पताल में दुल्हन का इलाज अभी

भी चल रहा है. दरअसल दूल्हा पंकज शनिवार को मधु राठौर से शादी करने वाले

थे. पिछले एक हफ्ते से दोनों के घर में शादी की रस्में चल रही थीं. शनिवार

को पंकज की बिंदोरी (एक पारंपरिक पोशाक) निकली और रविवार को शादी के फेरे

होने थे. शादी की रस्म के दौरान रविवार को मधु राठौर अपने घर में सीढ़ियों

से गिर गईं और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई. इसके बाद पंकज के परिजन कोटा पहुंचे और शादी की रस्में अस्पताल में

कराने का निर्णय लिया. मधु राठौर को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती

कराया गया था. पंकज के पिता शिवलाल राठौर और मधु के पिता रमेश राठौर ने

बातचीत की, जिसके बाद शादी रद्द कर दी गई और अस्पताल में रस्में पूरी की

गई.

अभी भी नहीं चल पा रही मधु

पंकज के जीजा राकेश राठौड़ ने बताया कि हादसे के बाद दोनों परिवारों ने

तय किया कि मधु और पंकज की शादी फौरन कर दी जाए इसलिए पंकज ने सबसे पहले

कॉटेज में कमरा बुक कराया और शादी के लिए उसे सजाया. वहीं शादी की रस्में

हुई, जिसमें व्हीलचेयर पर बैठे दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई.

पंकज ने पारंपरिक तरीके से मधु को मंगलसूत्र पहनाया और उसके माथे पर

सिंदूर लगाया. हालांकि मधु अभी भी चल नहीं पा रही थी. अस्पताल में रहने के

दौरान दुल्हन का दूल्हा और उसका परिवार उसकी देखभाल करेगा.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner