Breaking News

सरकारी स्कूलों के 69,781 रिक्त पद खोल रहे भूपेश सरकार की पोल - बृजमोहन:

post

अकेले राजधानी रायपुर शहर के स्कूलों में 486 पद अभी भी खाली

रायपुर/21/03/2023/छत्तीसगढ़ विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के स्कूलों में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार बेहतर शिक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती हैं। परंतु आंकड़े यह साबित कर रहे हैं कि उनकी सारी बातें फर्जी व झूठ है।

सच्चाई यह है कि 69,781 शिक्षकों के पद आज भी रिक्त है। कांग्रेस सरकार ने मात्र 11 हजार पदों में भर्ती की है। इतना ही नहीं राजधानी रायपुर नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों में 486 पद आज भी रिक्त है।

बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि 1 जनवरी 2023 की स्थिति में शिक्षक संवर्ग के कुल कितने पद स्वीकृत हैं व स्वीकृत के विरुद्ध कितने पद भरे हुए हैं व कितने पद रिक्त हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 जनवरी 2019 से 1 जनवरी 2023 तक प्रदेश में कुल कितने शिक्षकों की भर्ती की गई इसकी जानकारी चाहिए तथा रायपुर नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों में किस-किस वर्ग के कितने पद रिक्त हैं यह भी पूछा।

जवाब में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि जनवरी 2023 की स्थिति में प्राचार्य के 4,564 व्याख्याता के 45,907, व्यायाम शिक्षक के 2,610, शिक्षक (ग्रंथपाल) के 2,517, सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) 8,141, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक) 12,964, शिक्षक 58,648, प्रधान पाठक (प्राथमिक) 30,783, सहायक शिक्षक के 80,336 पद स्वीकृत है। 

इसके विरुद्ध  प्राचार्य 1,298, व्याख्याता 38,092, व्यायाम शिक्षक 1,662, शिक्षक (ग्रंथपाल) 238, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) 4,383, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक) 8,631, शिक्षक 40872, प्रधान पाठक (प्राथमिक) 27,083 सहायक शिक्षक 54,922 कार्यरत है।

आंकड़े बता रहे हैं कि इन सभी पदों के 69,781 पद रिक्त हैं।जबकि 1 जनवरी 2019 से अब तक मात्र 11 हजार पदों में भर्ती की गई है। इसी प्रकार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्राचार्य 3, व्याख्याता 1, प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) 6, शिक्षक 55, प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) 3, सहायक शिक्षक 350, सहायक शिक्षक (विज्ञान) 30, ग्रंथपाल शिक्षक (निम्न श्रेणी) 35 पद यानी कुल 486 पद रिक्त है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner