Breaking News

इन 4 टीमों के निशाने पर होंगे राहुल द्रविड़, मिल सकती है हेड कोच की जिम्मेदारी:

post

नई दिल्ली.  भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल दमदार अंदाज में समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता। फाइनल मैच राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच आखिरी मुकाबला था। वे वैसे तो 2023 के वर्ल्ड कप तक टीम के हेड कोच नियुक्त किए गए थे, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने उनको टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक के लिए हेड कोच बने रहने के लिए मनाया था। राहुल द्रविड़ ने इसका जिक्र अपनी फेयरबेल स्पीच में भी किया। हालांकि, वे अब आईपीएल 2025 में 4 टीमों के निशाने पर हो सकते हैं और उनको हेड कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है।  

IPL 2025 को शुरू होने में अभी काफी वक्त है, लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी चाहेंगी कि देर होने से पहले राहुल द्रविड़ से संपर्क किया जाए। हालांकि, अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखा जाए तो चार ऐसी फ्रेंचाइजी हैं, जो उनको अपना हेड कोच नियुक्त कर सकती हैं। राहुल द्रविड़ भी मजे-मजे में इस बात को कह चुके हैं कि वे अब बेरोजगार हो चुके हैं। आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि जो भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में अपना कार्यकाल पूरा कर लेता है, उसको आईपीएल में आराम से मौका मिल जाता है और ऐसा द्रविड़ भी कर सकते हैं। 

जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, क्या नए हेड कोच भी गए हैं टीम के साथ?

भले ही राहुल द्रविड़ ने ये कहकर अपना कार्यकाल नहीं आगे बढ़वाया है कि वे अपने परिवार को समय देना चाहते हैं, लेकिन आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में वे दो-तीन महीने में अच्छी खासी सैलरी हासिल कर सकते हैं। यही कारण है कि वे आईपीएल में हेड कोच के तौर पर नजर आ सकते हैं। राहुल द्रविड़ को आईपीएल 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स अपने साथ जोड़ सकती है। वैसे भी राहुल द्रविड़ क्रिकेट से ज्यादा लंबे समय तक दूर नहीं रह सकते। ऐसे में वे इस जॉब को हां भी कह सकते हैं। 

1. केकेआर

गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर हैं। अगर वे भारतीय टीम के हेड कोच बनते हैं तो फिर गंभीर को अपना पद केकेआर से छोड़ना होगा। ऐसे में वह पद केकेआर में खाली होगा तो शाहरुख खान राहुल द्रविड़ को अप्रोच कर सकते हैं और उन्हें हेड कोच या मेंटॉर की भूमिका सौंप सकते हैं। 

2. आरसीबी 

विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बीच दो भाइयों जैसा बर्ताव कई बार देखा गया है। इसके अलावा आरसीबी ने कभी खिताब नहीं जीता है तो नए सीजन से पहले राहुल द्रविड़ के साथ वे साझेदारी कर सकते हैं। हालांकि, यहां वे हेड कोच के तौर पर जॉइन कर सकते हैं। उनका होमटाउन भी बेंगलुरु है तो उनको ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी।  

बारबाडोस से ट्रॉफी लेकर कब निकलेगी टीम इंडिया? ट्रेवलिंग शेड्यूल को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

. आरर 

वैसे तो जस्थान रॉयल्स में कोई पद खाली नजर नहीं आता, लेकिन फिर भी जिस तरह से फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बैक करती है, उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि वे अपने पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के लिए कोई न कोई जगह बना सकते हैं। द्रविड़ पहले भी आरआर के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। 

4. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है और टीम के मौजूदा हेड कोच रिकी पोंटिंग को भी अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। अगर वह पद खाली होता है तो फिर दिल्ली की फ्रेंचाइजी द्रविड़ को अप्रोच कर सकती है, क्योंकि डीसी के क्रिकेट निदेशक और मेंटॉर सौरव गांगुली हैं। दोनों का रिश्ता किसी से छिपा हुआ नहीं है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner