Breaking News

Bilaspur :: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व चिन्मय कृष्ण प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में इस्कॉन बिलासपुर ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन:

post

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार और चिन्मय कृष्ण प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह आयोजन समाज में शांति और एकता का संदेश देने और पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया।

पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। मंदिरों में तोड़फोड़, मूर्तियों को नुकसान और हिंदू परिवारों को डराने-धमकाने जैसी घटनाओं ने समाज को झकझोर दिया है। बिलासपुर इस्कॉन ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। 

इस वैश्विक प्रदर्शन का आयोजन बांग्लादेश और भारत सहित कई अन्य देशों में हुआ, जहां इस्कॉन भक्तों और हिंदू समुदाय ने एकजुटता दिखाई और इन घटनाओं की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने और श्रीमान चिन्मय कृष्ण प्रभु को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner