Breaking News

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर, कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना…:

post

छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड कहर ढा रहा है। इसके साथ ही कई जिलों में शीतलहर के हालात हैं। राजधानी रायपुर समिति प्रदेश भर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। अमरकंटक में रात का पारा 2 डिग्री हो गया है। इससे लगे छत्तीसगढ़ की सीमा पर बर्फ की चादर बिछ गई है। ठंड को देखते हुए बिलासपुर में दो शिफ्ट में स्कूल लगेंगे। पहली पाली सुबह 8.30 से 11.30 और दूसरी शिफ्ट 12 से 4 बजे तक रहेगी।

बता दें कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण अगले कुछ दिन समुद्र से नमी वाली हवा आएगी। जिससे कहीं-कहीं पर बादल छाएंगे। इसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner