Breaking News

Raipur Breaking news ; किरण सिंहदेव दूसरी बार बने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रक्रिया संपन्न:

post

रायपुरः भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंहदेव चुने गए है। नामांकन के आखिरी वक्त तक भाजपा की ओर से केवल तीन ही नामांकन दाखिल किया गया था जो किरण सिंहदेव का ही था। इसलिए पार्टी के चुनाव प्रभारी विनोद ताबड़े ने किरण सिंहदेव को विजयी घोषित किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितीन नवीन, सीएम विष्णुदेव साय, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सरोज पांडे, लता उसेंडी समेत और चुनाव प्रभारी खुबचंद पारख समेत बरिष्ठ नेताओं और प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किरण सिंहदेव को अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया गया।
किरण सिंहदेव को फिर चुनने की वजह

किरण सिंहदेव को साय कैबिनेट में शामिल करने की खूब चर्चा थी। लेकिन सीनियर नेता व मंत्री इस बात के पक्ष में नहीं थे कि किरण सिंहदेव (Kiran Singhdeo) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाये। लिहाजा पार्टी उन्हें संगठन में ही रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक बस्तर से किरण सिंहदेव को मंत्रिमंडल में शामिल करने की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी थी। आलाकमान भी इसे लेकर सहमत हो गया था। लेकिन केदार कश्यप (Kedar kashyap) सहित कुछ मंत्री इसे लेकर सहमत नहीं थे।

किरण 21 दिसंबर 2023 को बने थे प्रदेश अध्यक्ष

आपको बता दें कि किरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ के इतिहास में तीसरे ऐसे अध्यक्ष है, जो सामान्य वर्ग से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष सामान्य वर्ग से बने थे। किरण सिंहदेव पहली बार बस्तर से विधायक बने हैं। छत्तीसगढ़ में सामान्य वर्ग से वो किरण सिंहदेव बड़े नेता के रूप में उभरे हैं। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के डिप्टी सीएम बन जाने के बाद 21 दिसंबर 2023 को किरण सिंहदेव को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

अभी तक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    ताराचंद साहू (ओबीसी)
    लखीराम अग्रवाल (सामान्य)
    डॉ रमन सिंह (सामान्य),
    नंद कुमार साय (एसटी)
    विष्णुदेव साय (एसटी)
    शिव प्रताप सिंह (एसटी)
    रामसेवक पैकरा(एसटी)
    धरमलाल कौशिक (ओबीसी)
    विक्रम उसेंडी (एसटी)
    विष्णुदेव साय (एसटी)
    अरुण साव (ओबीसी)
    किरण देव ( सामान्य)

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner