Breaking News

Gariyaband :: पुलिस नक्सली मुठभेड़, 20 नक्सली के ढेर होने की है सूचना:

post

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक इस एनकाउंटर में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मौके से भारी संख्या में हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति सहित कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ जब जवानों ने सेंट्रल कमेटी मेंबर को मार गिराया है। इनामी जयराम उर्फ चलपति नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था।

इधर जवानों को मिली सफलता पर सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बधाई दी है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थीं। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 सीआरपीएफ टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया। जवानों ने मुहतोड़ जवाब देते हुए 20 माओवादियों को ढेर कर दिया।

पहली बार मुठभेड़ में माओवादियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य ढेर : ओ पी चौधरी

राज्य के वित्त मंत्री, पूर्व आइएएस ओपी चौधरी ने कहा कि पहली बार मुठभेड़ में माओवादियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य ढेर हुआ है.गरियाबंद के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षा बलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 15 माओवादी ढेर हो चुके हैं। एक करोड़ के इनामी व माओवादियों की केंद्रीय कमेटी के सदस्य जयराम को भी ढेर किया गया। माओवाद विरोधी अभियान से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner