Breaking News

ED की रेड, कंपनी के मालिक की पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास:

post

भोपाल । जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद गुरुवार शाम को कंपनी के संचालक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने अपने शाहपुरा बी-सेक्टर स्थित घर में जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। जहर खाने से पहले पायल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुसाइड नोट में पायल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के नाम लिखकर उनको जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में पायल ने लिखा है कि चंद्रप्रकाश पांडे और उनके भाई लोजपा के वेदप्रकाश पांडे ने हमारी कंपनी में चोरी की थी। इसको लेकर प्रकरण भी दर्ज करवाया था, लेकिन दोनों भाई अपनी राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर बच गए और अब हमारी कंपनी पर ईओडब्ल्यू, एफएसएसएआई, सीजीएसटी और अब ईडी की कार्रवाई करवा रहे हैं। मेरे पति किशन मोदी को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली है। ऐसे में मेरे पास तीन छोटे बच्चों को छोडक़र मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। सुसाइड नोट में सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेश पंजाबी के नाम भी लिखे हैं।

इस कार्रवाई में ईडी ने 6.26 करोड़ रुपये की फिक्स डिपाजिट राशि बंधक (फ्रीज) कर ली। दो कारें और 25 लाख रुपये नकद भी सीज किए हैं। सभी जगह से 66 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। यह कार्रवाई ईडी ने जयश्री गायत्री फूड कंपनी के विरुद्ध आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में दर्ज एफआईआर और आरोप पत्र के आधार पर की। पूर्व में हुई जांच में पता चला कि कंपनी अपने निदेशकों के माध्यम से जाली लैब प्रमाण पत्रों का उपयोग करके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलावटी दूध उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति कर रही थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner