Breaking News

अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोट से जीत दर्ज की:

post

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दो नगर निगम में भाजपा ने कब्जा
कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोट से जीत दर्ज की हैं।
वहीं चिरमिरी में भाजपा के राम नरेश ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को
हरा दिया है। इसके साथ भाजपा दो निगम अपने नाम कर लिए। 8 निगमों में
मतगणना जारी है और वहां भी भाजपा प्रत्याशी काफी लीड़ बनाए हुए हैं। दुर्ग
नगर निगम में भाजपा की अलका वाघमार 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही
हैं। दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू काफी पिछड़ गई हैं और
भाजपा प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त मिल गई है।

इसके अलावा रायपुर में मीनल चौबे ने भी निर्णायक बढ़त बना ली है। मीनल
चौबे भी 42 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। इधर दुर्ग जिले के
धमधा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी श्वेता अग्रवाल जीत गई हैं। श्वेता
अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गुप्ता को 1723 वोटों के अंतर से
हराया है। इधर रिसाली नगर निगम के एक वार्ड में हुए उपचुनाव में कांग्रेस
प्रत्याशी को जीत मिली है। रिसाली निगम के एक वार्ड में हुए उपचुनाव में
कांग्रेस के राहुल राय ने भाजपा के हरबंस कोसरिया को हरा दिया है। राहुल
राय को 814 व हरबंस कोसरिया को 593 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी चंपा
लाल डहरे 93 मत मिले। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा में भाजपा प्रत्याशी
श्वेता अग्रवाल 4147 वोट तथा कांग्रेस की सुनीता गुप्ता को 2424 वोट मिले।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner