Breaking News

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई:

post

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के
विकास को नई गति मिलेगी और जनता को सुशासन प्राप्त होगा। उपमुख्यमंत्री
श्री शर्मा ने कहा श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली को एक नई
दिशा मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राजधानी की
जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी
ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज
मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित
हुई हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उपमुख्यमंत्री शर्मा
ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती गुप्ता की सरकार दिल्ली में जनकल्याणकारी
योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करेगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा
उतरेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से दिल्ली के
विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner