Breaking News

रायपुर में आयोजित समारोह में 61 महिलाओं को महतारी सम्मान मिला:

post

रायपुर। प्रदेश की सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 61 महिलाओं को गुरूवार को महतारी सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही 12 ऐसे स्वसहायता समूह जो अपने महिला समूह के माध्यम से निरंतर कार्य करती आ रही जिनका योगदान उत्कृष्ट माना गया, उन्हें भी महतारी गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर, द्वीप जलाकर और राजगीत अरपा पैरी के धार गीत के साथ हुआ।

नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज देश-प्रदेश की 61 महिलाओं को मंच की ओर से उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। मंच के सदस्य और छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियों के लिए यह गौरव का क्षण है जब छत्तीसगढ़ की माताओं का सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मान हो रहा है। आज मंच से हमारी बहनों ने जो संघर्ष की दास्तां बयां की है, वह उनकी असल जिंदगी की कहानी है जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे आयोजन से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वालों को प्रेरणा मिलती है। मंच की ओर से आगामी 2 अप्रेल को बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसमें बेटियों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय निकालकर पहुंची रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने मंच से सभी को नमस्कार करते हुए कहा कि महिलाएं हमेशा दोहरे दायित्व का निर्वहन करती है। महिलाओं के सम्मान का कोई दिन नहीं होना चाहिए उनका हर दिन सम्मान होना चाहिए। प्रत्येक महिला में एक अलग गुण होता है उसे पहचान कर उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। आप सभी अपना आत्मविश्वास बनाए रखिए, एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। भविष्य में क्या होगा इसकी चिंता हमें नहीं करना है हमें केवल इमानदारी से अपना काम करते रहना है। चुनौतियां होगी लेकिन कभी चिंतित मत होना, मंजिल तक आप जरूर पहुंचेंगे।

मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, किशोर महानंद, डीपीओ शैल ठाकुर, मनीषा सिंह, डॉ. रश्मि चावरे, डॉ. तृष्णा साहू, विनय शर्मा, नरेश नामदेव सहित प्रमुख पदाधिकारीगण मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. प्रीति सतपथी और देवाशीष मुखर्जी ने किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner