इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट रहते शिकस्त दे दी है। मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कुल 166 रन का स्कोर रखा। चेन्नई की टीम ने इस स्कोर को 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए आज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूराने वाले अंदाज में जीत दिलाई। कुल मिलाकर धोनी अपने पूराने रंग में दिखे। इसके अलावा दूसरे छोर पर शिवम दुबे में धोनी का भरपूर साथ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 57 रन की मैच जीताऊ साझेदारी हुई।
लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में साधारण गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पिच को देखते हुए 166 रन का स्कोर को बचाया जा सकता था। लेकिन लखनऊ के गेंदबाज इस स्कोर को बचाने में नाकामयाब रहें। लखनऊ के लिए सबसे महंगे गेंदबाज शार्दुल ठाकुर साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 14.00 की इकोनॉमी के साथ 56 रन लुटाए। इसके अलावा आकाश दीप ने अनेप एक ओवर में 13 रन दिए। वहीं, आवेश खान ने 3.3 ओवर में 9.10 की इकॉनॉमी के साथ 32 दिए। लखनईऊ के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट रवि बिश्नोई को मिले। इसके अलावा दिग्वेश राठी, आवेश खान और एडन मार्करम को 1-1 विकेट मिला।
आज के मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पूराना वाला अंदाज दिखाया। इस मैच में उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए 11 गेंदों में 236.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 26 रन बनाए। हांलाकि ये रन कम थे, लेकिन जब वो बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए तब चेन्नई के हालात सही नहीं थे। 15वें ओवर में चेन्नई को विजय शंकर के रूप में 5वां झटका लगा। उस वक्त चेन्नई को जीत के लिए 30 बॉल में 56 रन की जरूरत थी। वहीं, लखनऊ के स्पिन गेंदबाज शानदार गेंदाबाजी कर रहे थे। लेकिन धोनी ने मैच की स्थिति को समझते हुए बल्लेबाजी की। जब गेंद को रोकना था रोका और जैसे ही मौका मिला तो बाउंड्री भी लगाई। धोनी की इस पारी के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑप द मैच’ और ‘प्लेयर ऑप द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया। धोनी के साथ शिवम दुबे ने भी चेन्नई के लिए शानदार बल्लबाजी की। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 37 गेंद में 43 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा रचिन रवींद्र और शेख रशीद ने भी अच्छी पारी खेली। शेख रशीद और रचिन रवींद्र के बीच पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। मुकाबले में रचिन ने 37 तो शेख रशीद ने 27 रन का योगदान दिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में चेन्नई के गेंदबाज खलील अहमद ने एडन मार्करम को पेवेलियन भेज दिया। इसके बाद चौथे ओवर में 8 रन के स्कोर पर निकोलस पूरन भी आउट हो गए। फिर कप्तान ऋषभ पंत ने लखनऊ की पारी को संभालते हुए 63 रन का अहम योगदान दिया। पंत के अलावा लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 30 रन का योगदान दिया। वहीं, आयुष बडोनी ने 22 तो अब्दुल समद ने 20 रन बनाए।

Journalist खबरीलाल