लाहौर: हाफिज सईद का करीबी और भारत का सबसे बड़ा दुश्मन आमिर हमजा अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। आमिर हमजा देश में आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है, लेकिन अब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। आतंकी हमजा लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक है। वह भारत के साथ-साथ अमेरिका का भी बड़ा दुश्मन है।
अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित आमिर हमजा को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। हमजा बुरी तरह घायल हो गया है। उसे लाहौर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमजा अपने घर पर ही था और फिर अस्पताल पहुंचा। वह कैसे घायल हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
क्यों अस्पताल पहुंचा आमिर हमजा?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमजा को एक अज्ञात हमले में मार गिराया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमजा भारत का बड़ा दुश्मन और हाफिज सईद का करीबी सहयोगी और खूंखार आतंकी माना जाता है।
बेंगलुरू में हमले की रची थी साजिश
आमिर हमजा 2000 के आसपास भारत में काफी सक्रिय था। उसने ही 2005 में बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान पर हमले की साजिश रची थी। आमिर हमजा को लश्कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर्स में से एक माना जाता है।
2012 में घोषित किया गया वैश्विक आतंकी
खास बात यह है कि उसे 2012 में अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था। वह मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब के गुजरांवाला का रहने वाला है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दहशत में हैं आतंकी पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत उसने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

Journalist खबरीलाल