Breaking News

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, रायपुर में आधे घंटे की बारिश से सड़कें बनी तालाब :

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। राज्य के 9 जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। धमतरी और गरियाबंद में तेज अंधड़ चलने की संभावना है, जबकि सुकमा और दंतेवाड़ा में बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है।

रायपुर में मंगलवार शाम करीब आधे घंटे की जोरदार बारिश से शहर की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जयस्तंभ चौक सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे ट्रैफिक जाम और ब्लैकआउट जैसी समस्याएं पैदा हो गईं। हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभी मानसूनी बारिश नहीं है। मानसून को बस्तर से आगे बढ़ने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। जून में अब तक राज्य के 27 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरे राज्य में 51% वर्षा की कमी दर्ज की गई है, जिससे खरीफ फसलों पर असर की आशंका है।

आज से प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.5°C दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C रहा। हालांकि, मई महीने में राज्य में 374% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई थी। अब मानसून की धीमी प्रगति ने चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, जल्द ही बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में सिस्टम बनने पर बारिश में तेजी आ सकती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner