प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान समय में बिहार दौरे पर है। जिसमें शुक्रवार को वे बिहार के मोतिहारी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीएम ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत पीएम आवास की पहली किश्त जारी की है।
इस रैली के दौरान पीएम मोदी ने मोतिहारी में पीएम ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 40,000 जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के अकाउंट में पहली किश्त जारी कर दी है। इस किश्त में केंद्र सरकार की ओर से 40,000 लाभार्थियों के अकाउंट में 162 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। जिसके बाद ये लाभार्थी अपने पक्के मकान बनाने की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में 12,000 लाभार्थियों को उनके न्यू कंस्ट्रक्शन घरों में गृह प्रवेश करवाया गया है।
पहली किश्त में इतने रुपये मिले
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत बिहार के 40,000 लाभार्थियों को पहली किश्त के रुप में 40,000 रुपये अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। इस स्कीम में केंद्र सरकार की ओर से 162 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। अगर आपने भी इस पीएम ग्रामीण आवास योजना के लिए अप्लाई किया है, तो हम आपको यहां उन तरीकों से अपनी किश्त का स्टेट्स जान सकते हैं।
ऐसे जानें पीएम ग्रामीण आवास का स्टेट्स
- इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम ग्रामीण आवास की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर Stakeholders पर क्लिक करना होगा और ड्रॉप-डाउनव मैन्यू से IAY / PMAYG Beneficiary के ऑप्शन को चुनना होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद सर्च बेनिफिशियरी डिटेल का पेज ओपन हो जाएगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर सबमिट करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- आप जैसे ही सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करते है, उसके बाद आपको अपनी किश्त की जानकारी मिल जाएगी। यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो आप बेनिफिशियर का नाम, बीपीएल नंबर, अकाउंट नंबर या किसी भी अन्य जानकारी का यूज करके भी ढूंढ़ सकते हैं।
ऐसे पता करें किश्त आयी या नहीं
- अगर आप भी पीएम आवास योजना का लाभ पाने वालों में से हैं, तो आज जारी हुई पहली किश्त का मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रिसीव होगा।
- आपको बता दें कि आमतौर पर डिपार्टमेंट की ओर से किश्त भेजे जाने की डिटेल एसएमएस के माध्यम से दी जाती है।
- इसके अलावा, बैंक भी आपके अकाउंट में पैसे आने पर मैसेज सेंड करता है। आप इन मैसेज के माध्यम से आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं कि आपको पहली किश्त जारी की गई है या नहीं।

Journalist खबरीलाल