भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में एक बार फिर
दुनिया भर के प्रमुख नेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। बिज़नेस
इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग
ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों का समर्थन
प्राप्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह सर्वेक्षण 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच किया गया
था। इसमें दुनिया भर के 20 से ज़्यादा देशों के नेताओं की लोकप्रियता का
आकलन किया गया। तो आइए जानते हैं कि इस ताज़ा सर्वेक्षण में दुनिया के
प्रमुख नेताओं को क्या स्थान मिला है।
अमित मालवीय ने किया पोस्ट
भाजपा
के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस रिपोर्ट के आँकड़े साझा किए हैं।
उन्होंने मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी रिपोर्ट को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल
पर पोस्ट किया, जिसके अनुसार पीएम मोदी शीर्ष पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 8वें नंबर पर हैं।
PM मोदी के आस-पास कोई नहीं
सबसे लोकप्रिय नेताओं की शीर्ष 5 सूची की बात करें तो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
के बाद, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग 59% अनुमोदन रेटिंग के
साथ दूसरे स्थान पर हैं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिले 57% अनुमोदन
रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं, कनाडा के मार्क कार्नी 56% अनुमोदन
रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी
अल्बानीज़ 54% अनुमोदन रेटिंग के साथ पाँचवें स्थान पर हैं।
यहां देखें सभी नेताओं की लिस्ट
| क्रम | नेता (देश) | समर्थन (%) | कोई राय नहीं (%) | असमर्थन (%) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | नरेंद्र मोदी (भारत) | 75 | 7 | 18 |
| 2 | ली जे-म्यंग (दक्षिण कोरिया) | 59 | 13 | 29 |
| 3 | जेवियर मिली (अर्जेंटीना) | 57 | 6 | 37 |
| 4 | मार्क कार्नी (कनाडा) | 56 | 13 | 31 |
| 5 | एंथनी अल्बनीज़ (ऑस्ट्रेलिया) | 54 | 11 | 34 |
| 6 | क्लाउडिया शीनबौम (मेक्सिको) | 53 | 7 | 40 |
| 7 | कारिन केलर-सटर (स्विट्ज़रलैंड) | 48 | 24 | 28 |
| 8 | डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिका) | 44 | 6 | 50 |
| 9 | डोनाल्ड टस्क (पोलैंड) | 41 | 11 | 49 |
| 10 | जियोर्जिया मेलोनी (इटली) | 40 | 6 | 54 |
| 11 | सिरिल रामाफोसा (दक्षिण अफ्रीका) | 37 | 10 | 53 |
| 12 | बार्ट डी वेवर (बेल्जियम) | 36 | 14 | 50 |
| 13 | फ्रेडरिक मर्ज़ (जर्मनी) | 34 | 8 | 58 |
| 14 | क्रिस्टियन स्टॉकर (ऑस्ट्रिया) | 34 | 12 | 54 |
| 15 | जोनास गहर स्टोरे (नॉर्वे) | 33 | 6 | 61 |
| 16 | रेसेप तैय्यप एर्दोआन (तुर्की) | 33 | 7 | 60 |
| 17 | उल्फ क्रिस्टरसन (स्वीडन) | 33 | 9 | 58 |
| 18 | लूला दा सिल्वा (ब्राज़ील) | 32 | 7 | 60 |
| 19 | डिक शूफ़ (नीदरलैंड) | 32 | 18 | 50 |
| 20 | पेड्रो सांचेज़ (स्पेन) | 30 | 6 | 63 |
| 21 | कीयर स्टार्मर (यूके) | 26 | 10 | 63 |
| 22 | फुमियो किशिदा (जापान) | 20 | 5 | 74 |
| 23 | इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) | 18 | 8 | 74 |
| 24 | पेट्र फियाला (चेक गणराज्य) | 18 | 9 | 72 |
ताज़ा सूची में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 44% अनुमोदन रेटिंग
के साथ आठवें स्थान पर हैं। पोलैंड के डोनाल्ड टस्क नौवें और इटली की
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी दसवें स्थान पर हैं। इसके अलावा, सबसे कम
लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और चेक
गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला शामिल हैं, जिन्हें केवल 18% लोगों
का समर्थन प्राप्त है।

Journalist खबरीलाल