बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। घर बेटी के जन्म से मल्होत्रा और अडवानी परिवार में खुशियों का माहौल है। पिता बनने के बाद सिद्धार्थ भी अपनी शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक पर हैं और अपनी बेटी-पत्नी की देखभाल कर रहे हैं। इस बीच एक्टर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जा पहुंचे। उन्होंने बप्पा का शुक्रियादा किया। इस मौके पर उनकी मां भी साथ नजर आई। दोनों ने भगवान के दर्शन किए जिसका वीडियो सामने आया है।
मंदिर में किए दर्शन
बेटी के जन्म के कुछ ही दिनों बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। इस मौके पर वह अपनी मां के साथ नज़र आए। एक्टर ने ब्लू कुर्ता और ब्लैक डेनिम्स पहने सिंपल लुक में दिखे सिद्धार्थ ने बप्पा के चरणों में मत्था टेका और अपनी बेटी के लिए आशीर्वाद मांगा।
बेटी आई है
16 जुलाई को कियारा ने बेटी को जन्म दिया था।स्टारकपल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी की जानकारी दी।सिद्धार्थ और कियारा ने बेटी के जन्म की खुशी इंस्टाग्राम पर फैंस से शेयर करते हुए लिखा था, “हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमारे घर एक प्यारी सी बेटी आई है।” इसके साथ ही उन्होंने मीडिया और पैपराजी से बच्ची की तस्वीर नहीं लेने की रिक्वेस्ट की थी।
प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले महीने अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में संजय कपूर, इनायत वर्मा और मंजोत सिंह भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।फिल्म अगस्त में रिलीज होने जा रही है।
वहीं कियारा आडवाणी की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स के इस एक्शन पैक्ड प्रोजेक्ट में उनके साथ होंगे ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर लीड रोल में होंगे। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। हाल में ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें कियारा को एक्शन करते देखना मजेदार रहा। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है।

Journalist खबरीलाल