सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट है। सोने के भाव में आज 603 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 98414 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी के रेट में 1655 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी अब 111745 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। जीएसटी के साथ सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड जहां 101366 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है तो चांदी 115097 रुपये किलो बिक रही है। बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 113400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि, सोना 99017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोना 100533 रुपये के ऑल टाइम हाई से फिसलकर 98414 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस अवधि में सोना 2119 रुपये सस्ता हुआ है। जबकि, चांदी में 4105 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। चांदी ने 23 जुलाई 2025 को 115850 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
23 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 600 रुपये सस्ता होकर 98020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 100960 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 553 रुपये टूटकर 90147 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गई है। जीएसटी संग यह 92851 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 452 रुपये गिरकर 73811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली और जीएसटी के साथ यह 76025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 14 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी समेत 59319 रुपये पर आ गया है।
जुलाई में कितना चढ़ा भाव
जुलाई में चांदी की रफ्तार सोने के मुकाबले काफी तेज रही। इस अवधि के सोना जहां 2528 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला तो चांदी के रेट में उछाल 7890 रुपये की रही। आईबीजेए रेट के मुताबिक 30 जून को सोना 95886 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बंद हुआ था। जबकि, चांदी 105510 रुपये प्रति किलो के रेट से बिकी। इसमें जीएसटी नहीं जुड़ा है।
सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

Journalist खबरीलाल