Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,August 20,2025

News (खबरीलाल न्यूज़) : सेंट लुसिया किंग्स की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में सेंट किट्स 3 रन से हराया:

post

कैरेबियन प्रीमियर लीग में इस सीजन का छठा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। सीपीएल 2025 में ये मुकाबला सेंट लुसिया किंग्स व सेंट किट्स के बीच बुधवार 20 अगस्त को वॉर्नर पार्क में खेला गया। रोमांच से भरे इस मैच में सेंट लुसिया ने सेंट किट्स को तीन रन से धूल चटा दी। इस मुकाबले में सेंट लुसिया ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सेंट लुसिया के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी सेंट किंट्स 20 ओवर में 197 रन बना सकी। जिसके बाद उसे तीन रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले मुकाबले में सेंट किट्स के कप्तान ने टॉस जीता। टॉस जीतकर सेंट किट्स के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, सेंट किट्स के बल्लेबाजों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लुसिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

जॉनसन चार्ल्स ने खेली 58 रन की पारी

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने 28 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 58 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 38 गेंद पर 61 और टिम डेविड ने 23 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। सेंट किट्स के लिए काइल मेयर्स, फजलहक फारूकी और वकार सलामखिल ने 2-2, नसीम शाह और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट लिए।

सेंट किट्स की खराब शुरुआत

201 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सेंट किट्स की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए आंद्रे फ्लेचर और काइल मायर्स ने 43 रन जोड़े। लेकिन, अगले 18 रन के अंदर सेंट किट्स ने 3 विकेट और गंवा दिए। 43 पर शून्य वाली सेंट किट्स 61 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी। इसके बाद नवियन ने 36 गेंद पर 50 और जेसन होल्डर ने 29 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 63 रन बनाकर जीत की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास नाकाफी रहा और टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन ही बना सकी।

जेड गुली 13 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। शायद जेड ने एक अच्छा शॉट खेला होता तो टीम जीत सकती थी। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 13 रन बनाने थे, लेकिन टीम 9 रन बना सकी। लुसिया के लिए कप्तान डेविड विजे, खैरी पियरे और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट लिए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner