Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : 05 नग धारदार बटनदार चाकू के साथ आरोपी ईमरान अंसारी गिरफ्तार:

post

चाकूओं को ऑनलाईन शॉपिंग एप ’’मिशो’’ से क्रय करना है बताया

प्रतिबंधित धारदार बटनदार चाकू की बिक्री करने वाले ऑनलाईन शॉपिंग एप तथा डिलिवरी पार्टनर को भी नोटिस देकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 02 नग वॉकी टॉकी भी किया गया है जप्त

विवरण - अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर  चाकूबाजों, चाकू लेकर घुमने वालों, बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    इसी क्रम में दिनांक 19.08.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रामेश्वर नगर भनपुरी के पास 01 व्यक्ति अपने पास धारदार रखा है तथा आमजन को आतंकित कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम ईमरान अंसारी निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास रखे बैग में 01 नग धारदार बटनदार चाकू तथा 02 नग वॉकी टॉकी रखा होना पाया गया।

    चाकू के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन शॉपिंग साईट से अन्य 04 नग धारदार चाकू मंगाना बताया गया है।
 
    जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी ईमरान अंसारी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर कब्जे से 05 नग धारदार बटनदार चाकू तथा 02 नग वॉकी टॉकी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

    प्रतिबंधित धारदार बटनदार चाकू की बिक्री करने वाले ऑनलाईन शॉपिंग साईट तथा डिलीवरी पार्टनर को भी नोटिस दिया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 
गिरफ्तार आरोपी- ईमरान अंसारी पिता ईरफान अंसारी उम्र 18 साल निवासी रामेश्वर नगर थाना खमतराई रायपुर।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner