नई दिल्ली. भारत की टेस्ट की दीवार 2.0 कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने रविवार 24 अगस्त को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। चेतेश्वर पुजारा अब इंटरनेशनल ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे। लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम की दीवार बनकर डटे रहे चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि उनके लिए सबसे मुश्किल किन गेंदबाजों ने पेश की। चेतेश्वर पुजारा को जिन गेंदबाजों ने परेशान किया, उनमें कगिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क या फिर जोश हेजलवुड जैसे धाकड़ गेंदबाजों का नाम शामिल नहीं है।
भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जिन 4 मुश्किल गेंदबाजों का जिक्र किया, उनमें दो साउथ अफ्रीकाई पेसर हैं, जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का एक-एक गेंदबाज शामिल है। चेतेश्वर पुजारा ने कहा, "मेरे पूरे करियर में डेल स्टेन, मोर्ने मोर्केल, जेम्स एंडरसन और पैट कमिंस मेरे सामने आए सबसे चुनौतीपूर्ण गेंदबाजों में से रहे हैं।" स्टेन और मोर्केल का सामना पुजारा ने ज्यादा नहीं किया, लेकिन कमिंस और एंडरसन के सामने उन्होंने खूब क्रिकेट खेली है। 8 बार कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में उनको आउट किया है।
पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का अंत 7195 रनों के साथ किया। वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ही उनसे ज्यादा टेस्ट रन टीम इंडिया के लिए बनाने में सफल रहे थे। पुजारा ने आखिरी इंटरनेशनल मैच भारत के लिए जून 2023 में खेला था, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था। उस मैच के बाद उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और फिर कभी टीम में उनको जगह नहीं मिल पाई। डोमेस्टिक क्रिकेट के जरिए उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन सिलेक्टर्स ने उनको हमेशा नदरअंदाज ही किया।

Journalist खबरीलाल