Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,September 03,2025

News (खबरीलाल न्यूज़) : मोहम्मद शमी के बर्थडे पर जानिए उनके 5 हैरतअंगेज रिकॉर्ड, ये कमाल करने वाले दुनिया में इकलौते गेंदबाज:

post

आज भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जन्मे शमी 197 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। चलिए, आपको शमी के बर्थडे पर उनके 5 हैरतअंगेज रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

सबसे तेज 100-200 वनडे विकेट-  पेसर मोहम्मद शमी के नाम भारत के लिए सबसे तेज 100 और 200 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 56 वनडे मैचों में 100 विकेट कंप्लीट कर लिए थे। वहीं, शमी ने 104 वनडे में 200 का आंकड़ा छुआ। उनके खाते में फिलहाल 108 वनडे में 206 विकेट हैं।

सबसे ज्यादा वनडे फाइफर-  शमी वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा फाइफर लेने वाले गेंदबाज हैं। वह अब तक 6 फाइफर निकाल चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में वनडे डेब्यू किया था।

आईपीएल में ये कारनामा- शमी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे अधिक शिकार करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटस के लिए पावरप्ले में 17 विकेट चटकाए थे। उन्होंने सीजन में कुल 28 विकेट झटके थे और पर्पल कैब पर कब्जा जमाया।

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट - तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम भारत के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 में भारत में आयोजित वर्ल्ड कप में कुल 24 विकेट हासिल किए थे। वह वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की ओवरऑल लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (27 विकेट, 2019 में) और ग्लेन मैक्ग्राथ (26 विकेट, 2007 में) हैं।

ये कमाल करने वाले इकलौते - शमी आईसीसी टूर्नामेंट में पांच फाइफर हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने पांचवां फाइफर इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ लिया था। वह भारत के लिए आखिरी बार मार्च 2025 में खेले, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner