Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : क्या भाजपा ज्वाइन करेंगे जैकी श्रॉफ? भूपेंद्र यादव के बाद नितिन गडकरी से की मुलाकात:

post

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। जैकी श्रॉफ ने हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद अब उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी हुई है। इस मुलाकात के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक दमदार और सम्मानित अभिनेता की छवि रखने वाले जैकी श्रॉफ पहले भी राजनीति में आने की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनका बॉलीवुड में लंबा और सफल करियर रहा है और उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। हालाँकि, उनके राजनीति में आने की कई अफवाहें उड़ी हैं।

भाजपा में नेताओं की हालिया मुलाकात ने यह बात और भी हवा दी है कि जैकी श्रॉफ पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भूपेंद्र यादव और नितिन गडकरी जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नए संकेत देती है। हालांकि, जैकी श्रॉफ ने खुद इस पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अभिनेता जैकी श्राॅफ से मुलकात एक वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया। उनकी यह मुलाकात दिल्ली में हुई। गडकरी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। जैकी श्रॉफ मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अभिनेता जैकी श्रॉफ से पर्यावरण जागरूकता और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर बहुत ही रोचक चर्चा हुई।जैकी श्रॉफ द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के लिए किए जा रहे कार्यों और हरित भविष्य की दिशा में उनके प्रयासों से मैं बहुत प्रभावित हूं।भाजपा के नेताओं का कहना है कि पार्टी हमेशा सक्षम और प्रतिष्ठित लोगों को अपने साथ जोड़ने में विश्वास रखती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner