Breaking News

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत खनन पर सख्त कार्रवाई, 31 वाहन जब्त:

post

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। जिला टास्क फोर्स ने छापामार कार्रवाई कर 31 वाहन जब्त किए, जिनमें 25 ट्रैक्टर, 2 हाइवा और 4 जेसीबी मशीनें शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की मंशा और राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है। अभियान में खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।

कार्रवाई के दौरान पाया गया कि अधिकांश वाहन बिना अनुमति के नदी किनारों से रेत उठाकर निर्माण स्थलों तक ले जा रहे थे। कई वाहनों के पास आवश्यक खनिज परिवहन दस्तावेज भी नहीं थे। टास्क फोर्स ने तुरंत सभी वाहनों को जब्त कर चालकों और मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की।

अधिकारीयों ने बताया कि ऐसे छापामार अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। प्रशासन ने यह भी कहा कि अवैध गतिविधियों से सरकारी राजस्व और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner