रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को आज
कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 27
दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस झारखंड से
ट्रांजिट रिमांड पर मयंक सिंह को रायपुर लेकर पहुंची है। पुलिस को उम्मीद
है कि चार दिनों की रिमांड के दौरान उससे कई बड़े आपराधिक मामलों में अहम
खुलासे हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मयंक सिंह के खिलाफ
छत्तीसगढ़ और झारखंड में दर्ज कई संगीन मामलों को लेकर पूछताछ की जाएगी।
विशेष रूप से रायपुर में हुई फायरिंग की घटना, रंगदारी नेटवर्क,
अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन को लेकर उससे गहन पूछताछ होगी।
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में रायपुर के कोयला और कंस्ट्रक्शन कारोबारी
प्रहलाद राय और PRA ग्रुप के संचालक के कार्यालय पर फायरिंग की सनसनीखेज
घटना हुई थी। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें बाइक
सवार आरोपी कार्यालय पर दो राउंड फायरिंग करते हुए नजर आया था। एक गोली हवा
में और दूसरी कारोबारी की कार पर चलाई गई थी। इस घटना से पूरे रायपुर में
दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस जांच में इस फायरिंग कांड के पीछे मयंक
सिंह का नाम सामने आया था और उसे इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया।
मामले में कोर्ट द्वारा मयंक सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया
था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे झारखंड से रायपुर लाने की प्रक्रिया
पूरी की।

Journalist खबरीलाल