नई दिल्ली. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का नया होम पुणे हो सकता है। इस तरह जयपुर से IPL की मेजबानी छिन सकती है। आईपीएल के जयपुर से बाहर जाने की आहट सुनते ही राजस्थान क्रिकेट संघ जाग गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई का दरवाजा खटखटाया है। जयपुर काफी समय से राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है। ऐसे में आरसीए ने बीसीसीआई से जयपुर को आईपीएल की मेजबानी करने देने का आग्रह किया है। हालांकि, इसमें राजस्थान क्रिकेट संघ को सफलता मिलने की संभावना कम है। आरसीए ने इसका हल निकालने के लिए बीसीसीआई और आईपीएल अधिकारियों से कहा है।
दरअसल, IPL 2026 के मैच जयपुर से इसलिए शिफ्ट किए जाने की संभावना इसलिए है, क्योंकि RCA के अंदर एडमिनिस्ट्रेटिव दिक्कतें बढ़ गई हैं। पिछले दो सालों से सरकार की बनाई एड हॉक कमेटी राजस्थान क्रिकेट संघ को चला रही है, जो जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को मैनेज करती है। राजस्थान रॉयल्स ने पुणे के MCA इंटरनेशनल स्टेडियम समेत दूसरी जगहों पर भी विचार किया है। ऐसे में राजस्थान क्रिकेट संघ की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, BCCI ने अभी तक कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है। बीसीसीआई ने पहले ही आरसीए और आरआर को सूचित किया था कि आईपीएल की मेजबानी अगर चाहिए तो संघ को चुनाव कराने होंगे और स्टेडियम की चीजों में सुधार करना होगा। हालांकि, अधिकारी सुस्त रहे। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI और IPL अधिकारियों को लिखे एक डिटेल्ड लेटर में राजस्थान क्रिकेट संघ को चला रही एड हॉक कमेटी ने बातचीत और सहयोग से सभी चिंताओं को हल करने की अपनी इच्छा जताई है। RCA ने बोर्ड और फ्रेंचाइजी दोनों को भरोसा दिलाया कि सवाई मानसिंह स्टेडियम IPL 2026 से पहले सभी सेफ्टी, सिक्योरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को पूरा कर लेगा। इसके अलावा आरसीए ने भरोसा दिया है कि BCCI प्रोटोकॉल और सरकारी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने यह भी साफ किया कि उसे जयपुर के वेन्यू के किसी भी इंडिपेंडेंट असेसमेंट में न तो कोई जानकारी दी गई थी और न ही संघ इसमें शामिल था।

Journalist खबरीलाल