Breaking News
- Big Breaking (खबरीलाल न्यूज़) :: पवन साय की जगह नए बीजेपी ने छःग प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान कर्मवीर को सौंपी ....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रोजेक्ट 'अक्षरा' का शुभारंभ, मरीन ड्राइव में बना रीडिंग जोन....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सेवा संकल्प अभियान - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री साय ने की आत्मीय बातचीत, एक हजार रुपए देकर किया उसके श....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर ने बताया अपने ढाई वर्ष का विकास यात्रा....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का क....(read more)
Weather Update (खबरीलाल न्यूज़) :: प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड...!:

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में 8 फरवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, हालांकि तेज बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। अंबिकापुर फिलहाल सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है, जहां तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव 31.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा

Journalist खबरीलाल