Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने स्वच्छता जागरूकता अभियान:

post

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अभियान नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर चलाया जा रहा है.

आज इस क्रम में स्वच्छता जागरूकता अभियान में रायपुर नगर पालिक निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद दीप मनीराम साहू, नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन और जोन 7 जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 के क्षेत्र में अनुबंधित सफाई कम्पनी रामकी प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर घर - घर जाकर रहवासियों को सूखा और गीला कचरा प्रतिदिन नियमित रूप से घर पर पृथक कर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और सेनेटरी कचरा और घरेलू खतरनाक कचरा पृथक रखने की समझाइश दी गयी.

वार्ड के रहवासी नागरिकों को स्वच्छता जागरूकता पम्पलेट वितरित किये गए और डोर टु डोर कचरा कलेक्शन नहीं होने पर रामकी के टोल फ्री नम्बर पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाकर व्यवस्था अंतर्गत त्वरित समाधान प्राप्त करने अपील की गयी. नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने सामूहिक स्वच्छता संकल्प दिलवाया गया.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner