Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत जयस्तम्भ चौक, मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा, रहमानिया चौक के पास प्रमुख मार्गो को जनहित में अभियान चलाकर किया गया अतिक्रमण मुक्त:

post

लगभग 10 अवैध ठेलों को सड़क पर अतिक्रमण करने पर किया गया जब्त, दुकानदारों को दी गयी समझाइश, सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सामानों की सड़क से कर ली जाएगी सख्तीपूर्वक जब्ती।

पचपेड़ीनाका चौक से संतोषी नगर चौक तक एनएचआई की टीम सहित अभियान चलाकर लगभग 15 दुकानदारों पर सड़क पर कब्जा किये जाने पर लगभग 27000 रूपये का किया गया ई चालान।

रायपुर - आज निरन्तर तीसरे दिन दिन रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक, मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा रोड, रहमानिया चौक रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में विभिन्न  प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को समझाइश दी गयी, कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख़्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे .

आज लगातार तीसरे दिन चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत लगभग 10 अवैध ठेलों को सड़क कब्जामुक्त करने जब्त कर लिया गया. वहीं टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ीनाका चौक से संतोषी मगर चौक तक नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचआई ) की टीम के साथ मिलकर लगभग 15 दुकानदारों से सड़क पर कब्जा करने पर लगभग कुल 27000 रूपये का ई चालान करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत जनहित में स्थल पर की गयी. 

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार तीसरे दिन चलाये गए अतिक्रमण  मुक्त अभियान से राजधानी शहर रायपुर के बाजार क्षेत्र में विभिन्न  प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति और त्वरित राहत प्राप्त हो सकी.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner