Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: थाना अंडा में महिला कमांडो हेतु सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित :

post

थाना : अंडा, जिला दुर्ग - थाना अंडा में महिला कमांडो हेतु सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित।पद्मश्री शमशाद बेगम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। लगभग 40 ग्रामों की 500 से अधिक महिला कमांडो को आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं सुरक्षित ग्राम निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। 

SDRF टीम द्वारा आपदा की स्थिति में बचाव, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी एवं समन्वित राहत कार्य का व्यवहारिक प्रदर्शन। महिला कमांडो को ग्राम स्तर पर कानून जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका हेतु प्रेरित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कमांडो ग्रामीण समाज में जागरूकता एवं सुरक्षा की सशक्त आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त महिला कमांडो आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान कर सकती हैं तथा नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा जैसे अभियानों को ग्राम स्तर तक प्रभावी बना सकती हैं। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता एवं सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिला कमांडो ने “सशक्त नारी सशक्त छत्तीसगढ़” एवं “नशा मुक्त समाज सुरक्षित समाज” का सामूहिक संकल्प लिया।

दुर्ग पुलिस की अपील - दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner