Breaking News
अपराध post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,February 24,2026

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: धमतरी का मुख्य सटोरिया गिरफ्तार, 17 लाख की संपत्ति जब्त:

post

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में जुआ,अवैध शराब एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना रुद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

जिसकी सूचना पर तत्काल रूद्री पुलिस और सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर West Indies cricket team एवं Zimbabwe national cricket team के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि कल ही थाना भखारा पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा प्रकरण में पांच जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 26,000/-रूपये नगद राशि जप्त की गई थी। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

जप्त संपत्ति का विवरण

01 नग iPhone 17 Pro मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)

01 नग Samsung Fold 7 मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)

01 नग काले रंग की XUV700 वाहन क्रमांक CG04 QM 4440 (कीमत लगभग 15,00,000/-रूपये)

कुल जुमला जप्ती: 17,00,000/-रूपये

आरोपी का नाम

भविष्य गंगवानी, पिता दीपक गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner