Breaking News

Raipur Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: अवैध रूप से शराब विक्रय करने रखे शराब के साथ आरोपी दीपक बांधे गिरफ्तार :

post

DCP North -  आरोपी के कब्जे से 60 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब कुल 10.800 बल्क लीटर किया गया जप्त । आरोपी के कब्जे से जप्त शराब कुल कीमत है 6000/ रू। 

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्थाा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।*

इसी क्रम में दिनांक 25.02.2026 को संध्या सूचना प्राप्त हुई थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित सुखाबांधा मैदान रावांभाठा रायपुर में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप शराब विक्रय हेतु रखा है कि सूचना पर पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी को शराब के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया, जिसपर थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दीपक बांधे पिता सालिक राम बांधे उम्र-23 वर्ष पता-शुक्रवारी बाजार धाप तालाब के आगे बीरगांव थाना उरला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास पीले रंग के प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में 60 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब कुल 10.800 बल्क लीटर रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दीपक बांधे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया गया। जिस पर आरोपी दीपक बांधे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 60 पौव्वा शोले देशी मदिरा मसाला कीमती 6,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 132/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner