Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: लक्ष्मी और किरण यादव को मिल रही मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और सिलाई कार्य में मिल रहा सहारा :

post

रायपुर, 05 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में उभर रही है। यह योजना महिलाओं को न केवल नियमित आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए परिवार एवं समाज में उनकी भूमिका को भी सुदृढ़ कर रही है।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। अब तक राज्य की लाखों महिलाओं को 24 किश्तों का लाभ प्रदान किया जा चुका है। इस नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे घरेलू व शैक्षणिक खर्चों में सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं। राजधानी के बैरन बाजार क्षेत्र में निवासरत श्रीमती लक्ष्मी यादव और उनकी जेठानी श्रीमती किरण यादव इसके प्रेरक उदाहरण हैं। दोनों को महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

श्रीमती लक्ष्मी यादव ने बताया कि वे एक बुटीक में कार्यरत हैं और योजना से प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों की ट्यूशन फीस एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में करती हैं। वहीं, श्रीमती किरण यादव, जिनके पति इलेक्ट्रीशियन हैं, स्वयं घर पर सिलाई कार्य करती हैं। वे योजना से मिलने वाली राशि को जोड़कर बच्चों की पढ़ाई तथा सिलाई कार्य हेतु सामग्री क्रय करने में उपयोग करती हैं।

दोनों महिलाओं का कहना है कि योजना के माध्यम से उन्हें छोटे-मोटे खर्चों के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वे स्वयं घर-परिवार के आर्थिक प्रबंधन में योगदान दे पा रही हैं, जिससे उनका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner