पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) - चूनाभट्टी और तेलघानी नाका के पास अवैध हथियार रखने वालों एवं चुनाभट्ठी में अवैध शराब बिक्री करने वाले पर गंज पुलिस की कार्यवाही, 03 गिरफ्तार। चूनाभट्ठी में सार्वजनिक स्थल पर नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले 03 पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) के निर्देशन में थाना गंज क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों, अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना गंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से चाकू रखने वाले दो आरोपियों तथा व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब रखने वाले एक आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
थाना गंज पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध रूप से चाकू रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वहीं एक अन्य आरोपी के कब्जे से व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब बरामद होने पर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है –
1. राज नायडू, पिता स्व. नागराज नायडू, उम्र 28 वर्ष, निवासी कृष्ण मंदिर के पीछे नर्मदा पारा, थाना गंज रायपुर – धारा 25 आर्म्स एक्ट।
2. नरोत्तम दास मानिकपुरी, पिता स्व. स्वरूप दास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी हाल रेलवे स्टेशन के पास, थाना गंज रायपुर – धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।
3. कमलेश मुदलियार, पिता भिखारी मुदलियार, उम्र 27 वर्ष, निवासी चुनाभट्ठी, थाना गंज रायपुर – धारा 34(2) आबकारी अधिनियम।

Journalist खबरीलाल