Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: विधायक सुनील सोनी ने गवर्नमेंट स्कूल, सप्रे शाला के पुराने भवन का निरीक्षण कर योजना बनाकर जीर्णोद्धार कर संवारने दिये आवश्यक निर्देश :

post

रायपुर - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत लगभग 10 करोड़ रू. की बजट स्वीकृति अनुसार शीघ्र राजधानी शहर रायपुर में ऐतिहासिक गवर्नमेंट स्कूल, जे.आर. पाण्डेय शासकीय बहुउ‌द्देशीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सप्रे शाला माधव राव सप्रे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला का शीघ्र जीर्णोद्धार कर उसे संवारने का कार्य नगर पालिक निगम रायपुर के माध्यम से करवाने की तैयारी की जा रही है।रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने ऐतिहासिक गवर्नमेंट स्कूल, सप्रे शाला सहित बूढापारा की पुरानी शासकीय कन्या प्राथमिक शाला के पुराने भवन का निरीक्षण अधिकारियों सहित किया। रायपुर दक्षिण विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना में गवर्नमेंट स्कूल और सप्रे शाला के लिए 10 करोड का बजट स्वीकृति आने के बाद शीघ्र डीपीआर तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि शहर की प्राचीन स्कूलों को हैरिटेज के रूप में विकसित किये जाने कार्य योजना बनाने कदापि विलंब नहीं किया जाना चाहिए। यह कार्य प्राथमिकता से स्कूलों का संरक्षण कर विकास करते हुए किया जाना चाहिए जिससे उक्त स्कूले शहर सहित राज्य के विद्यार्थियों एवं नागरिको के लिए प्रेरणा का केन्द्र बिन्दु बन सके। गवर्नमेंट स्कूल और सप्रे शाला में अनेक यशस्वी विद्यार्थियों ने विद्या अर्जित की जिन्होने अपने जीवन में रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश का नाम अपने यशपूर्ण कार्यों से गौरव दिलवाने का किया।

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी सहित नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने ऐतिहासिक गवर्नमेंट स्कूल सप्रे शाला एवं 1886 वर्ष के दौरान स्थापित बूढापारा की प्राथमिक कन्या शाला के पुराने भवन का सुक्ष्मता से प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान की उपस्थिति में किया एवं अधिकारियों को डीपीआर शीघ्र ऐतिहासिक गवर्नमेंट स्कूल और सप्रे शाला की गरिमा और प्रतिष्ठा के अनुरूप तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान गवर्नमेंट स्कूल विकास समिति के श्री खेमराज वैद्य, प्राचार्य श्रीमती सुचिता पाण्डेय, व्याख्याता श्री राघवेन्द्र मिश्रा, व्यायाम शिक्षक श्री पिताम्बर पटेल, सप्रे शाला की प्राचार्य श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव एवं अन्य गवर्नमेंट स्कूल और सप्रे शाला के शिक्षक शिक्षिकाओ की उपस्थिति रही। वर्तमान में बूढापारा की शासकीय प्राथमिक कन्या शाला पूर्व में ही जर्जर भवन के कारण सप्रे शाला भवन में स्थानांतरित हो चुकी है एवं वहां एक भवन में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक आदि गतिविधियां होती है। उक्त भवन को उसकी ऐतिहासिकता के अनुरूप संरक्षण करने योजना तैयार कर जीर्णोद्धार करने के निर्देश रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को दिये है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner