रायपुर 08 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज दोपहर रायपुर शहर के निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक - 5 के डगनिया, चंगोराभांठा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के सामग्री सड़क पर होने पर नाराजगी जताई और सामग्री जप्त करने और संबंधित मकान मालिक एवं ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सड़कों और गलियों में पैदल चलकर निरीक्षण किया और निर्माण सामग्री हटाने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि किसी निर्माण कार्य के समय निर्माण सामग्री को व्यवस्थित ढ़ंग से किनारे रखें, सड़क पर न आने दिया जाए। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सबकी जिम्मेदारी है कि शहर में व्यवस्था बनाए रखें। डॉ. सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसी अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल