Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : तृप्ति डिमरी ने इतिहास रचा... आलिया-दीपिका को भी छोड़ा पीछे, अब इंटरनेशनल लेवल पर India को करेंगी रिप्रज़ेंट:

post

2017 में फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली 31 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने दम पर बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक अपनी पहचान बनाई और अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनके फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. तृप्ति ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्हें मशहूर ब्रांड ‘विक्टोरियाज सीक्रेट’ का पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. ये सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है. 

लंबे समय तक ये ब्रांड एक तय तरह की वेस्टर्न खूबसूरती को दिखाता रहा, लेकिन अब वो अपनी सोच बदल रहा है. तृप्ति को चुनना इसी बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है. ‘विक्टोरियाज सीक्रेट’ पहले एक खास तरह की बॉडी और लुक को प्रमोट करता था, जिसे हर कोई खुद से जोड़ नहीं पाता था. लेकिन पिछले कुछ सालों में ब्रांड ने अपनी इमजे बदलने की कोशिश की है. अब वो अलग-अलग देशों, कल्चर और बॉडी टाइप की महिलाओं को सामने ला रहा है. ऐसे में तृप्ति को चुनना एक बड़ा सोचा-समझ के लिया गया फैसला है.

तृप्ति डिमरी के लिए ये मौका किसी सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने अपनी फिल्मों से धीरे-धीरे लोगों के दिलों में जगह बनाई है. ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया. इसके बाद ‘एनिमल’ में नजर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई. अब लोग उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन के तौर पर भी देखने लगे हैं. तृप्ति की सबसे खास बात उनकी सादगी है. वे बाकी ग्लोबल स्टार्स की तरह बहुत ज्यादा दिखावा नहीं करतीं. उनकी यही सादगी और असलियत लोगों को उनसे जोड़ती है. 

आज के समय में लोग ऐसे चेहरों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो रियल लगते हैं. यही वजह है कि ‘विक्टोरियाज सीक्रेट’ की नई सोच के साथ तृप्ति का नाम बिल्कुल फिट बैठता है. ब्रांड अब ‘एंजेल’ वाली पुरानी इमेज से आगे बढ़ना चाहता है. पहले जहां सिर्फ ग्लैमरस और परफेक्ट दिखने वाली मॉडल्स को जगह मिलती थी, अब ब्रांड रियल और अलग-अलग तरह की कहानियों को दिखाना चाहता है. तृप्ति इस बदलाव का एक मजबूत चेहरा बन सकती हैं. उनकी पर्सनालिटी में एक नेचुरल चार्म है, जो लोगों को आसानी से अपनी ओर खींचता है.

इस फैसले से ये भी साफ हो गया है कि अब बॉलीवुड और इंटरनेशनल फैशन के बीच की दूरी कम हो रही है. भारतीय कलाकार अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रह गए हैं. वे ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम कर रहे हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं. तृप्ति का ये कदम आने वाले समय में और भी इंडियन टैलेंट के लिए नए रास्ते खोल सकता है. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया. कई लोगों का मानना है कि ये कदम पहले ही उठ जाना चाहिए था. बता दें, तृप्ति डिमरी कई प्रोजेक्ट्स में भी बिजी चल रही हैं.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner