1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील ठोस नए अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अनुरूप स्वच्छता के चार धुरंधर पहल को लेकर नागरिकों के मध्य जनजागरण अभियान।
निगम जोन 1 क्षेत्र में जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 8 क्षेत्र में सरोना बीएसयूपी परिसर में वार्ड 70 पार्षद अर्जुन यादव ने नागरिकों को सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर बनाया जागरूक।
गीला कचरा हरे डिब्बे, सूखा कचरा नीले डिब्बे, सेनेटरी कचरा लाल डिब्बे, विशेष देखभाल कचरा काले डिब्बे में पृथक - पृथक डिब्बे में रखने और कचरा मिक्स नहीं करने की विनम्र अपील।
यदि आपके क्षेत्र में डोर टु डोर कचरा संग्रहण वाहन समय पर नहीं आता है, तो तुरंत रायपुर नगर निगम की हेल्पलाइन 1100 में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
रायपुर - भारत सरकार के केन्द्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी दिशा - निर्देशों के अनुरूप दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नए नियमों के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष श्री गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से सभी 70 वार्डो में स्वच्छता के चार धुरंधर पहल को लेकर नागरिकों के मध्य सघन जनजागरूकता अभियान राजधानी शहर रायपुर को जनसहभागिता से स्वच्छ राजधानी शहर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.आज इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के अंतर्गत वार्डो में नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन सहित सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर घर - घर जाकर *स्वच्छता के चार धुरंधर* पहल के सम्बन्ध में नागरिकों के मध्य जनजागरूकता अभियान चलाया.
इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 अंतर्गत सरोना में बीएसयूपी आवासीय परिसर में रहवासियों के मध्य वार्ड 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव ने शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील चंद्राकर सहित नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा और स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के साथ मिलकर *स्वच्छता के चार धुरंधर* पहल के सम्बन्ध में जनजागरूकता अभियान चलाया. नागरिकों को जानकारी दी गयी कि वे हरे रंग के डिब्बे में गीला कचरा सब्जियों के छिलके, बचे हुए खाद्य पदार्थ, नीले रंग के डिब्बे में सूखा कचरा प्लास्टिक, कागज, धातु, लाल रंग के डिब्बे में सेनेटरी कचरा डायपर, सेनेटरी पेड एवं काले रंग के डिब्बे में विशेष देखभाल कचरा धरेलू खतरनाक अपशिष्ट, पेंट और केमिकल के डिब्बे, घरेलू कीटनाशक तथा उपयोग की गयी अथवा एक्सपायर्ड दवाईयां पृथक - पृथक रखें, कचरा मिक्स ना करें. 4 डिब्बे अपनाएं रायपुर शहर को स्वच्छ बनाएं. जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू और संत रवि दास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव ने नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों से विनम्र अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में डोर टु डोर कचरा संग्रहण करने वाहन समय पर नहीं आता है, तो वे रायपुर नगर पालिक निगम की हेल्पलाइन 1100 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

Journalist खबरीलाल